पथरी के रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 6 चीजें

पथरी के रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 6 चीजें

सेहतराग टीम

आज के समय में लोग पैसे के लिए इतना भाग दौड़ करने में लगे हैं कि लोगों के पास अपने लिए समय नहीं है। इसलिए कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से उन्हें गुजरना पड़ रहा है। जैसे आज के समय अधिकतर लोग गुर्दे या फिर पित्ताशय में पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं। पथरी होने का मुख्य कारण खराब खानपान है। इन दोनों ही जगहों पर पथरी होने से कई बार दर्द इतना तेज होता है कि लोग बर्दाश नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिसे रोजमर्रा में आपको ध्यान रखना होगा। ये चीजें आपके खानपान में शामिल होती हैं। पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इन 6 चीजों को भूल कर भी नहीं खाना चाहिए। इन 6 चीजों को न खाने से आप पथरी की समस्या को जड़ से खत्म कर पाएंगे।

पढ़ें- बाल और त्वचा भी देते हैं शरीर में आयरन की कमी के संकेत, ये बदलाव दिखने लगते हैं

किडनी के मरीज भूल कर भी न खाएं ये चीजें (kidney Stone Patient Should Not Eat These 6 Foods in Hindi):

चॉकलेट से बनाएं दूरी

चॉकलेट भी पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को नहीं खाना चाहिए। चॉकलेट किडनी के साइज को बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऑक्सेलेट होते हैं। अगर आप पथरी की समस्या से पीड़ित हैं तो इसे आज से ही खाना बंद कर दें। 

कोल्डड्रिंक न पीएं

जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह डॉक्टर देते हैं। ऐसे में इन लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो कोल्डड्रिंक बिल्कुल भी न पीएं। इसमें मौजूद फॉस्फोरिस और समस्याएं पैदा कर देता है।

 टमाटर 

भारतीय खानपान में ज्यादातर चीजों में टमाटर का इस्तेमाल होता है। फिर चाहे वो नाश्ता हो या फिर लंच और डिनर। टमाटर में ऑक्सेलेट की मात्रा बहुत होती है। ऐसे में पथरी की समस्या से परेशान लोग बिल्कुल भी टमाटर न खाएं। अगर उन्हें टमाटर फिर भी खाना है तो उसके बीज निकाल दें।

सी-फूड और मीट

पथरी के मरीज को सी-फूड और मीट से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन में प्यूरीन नाम का तत्व होता है जो शरीर में प्यूरीन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है और पथरी का साइज बढ़ने लगता है। 

पालक

अगर आप पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले पालक से किनारा कर लें। पालक में ऑक्सेलेट होता है। ये ऑक्सेलेट कैल्शियम को जमा कर देता है और यूरिन नहीं जाने देता। ऐसे में पथरी से परेशान लोग अगर पालक खाएंगे तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

शरीर में मौजूद टी-सेल्स वायरस को खत्म करने में मददगार: शोध में आया समाने

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।